छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : मौसम शुष्क रहने के आसार

Nilmani Pal
13 Feb 2026 8:35 AM IST
छत्तीसगढ़ : मौसम शुष्क रहने के आसार
x

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम करवट ले रहा है. कड़ाके की ठंड का असर कम होने के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. शहरी इलाकों में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच रहा है. शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आज और 16 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक के आसार हैं. वहीं लगातार न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान जगदलपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर 09.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इस दौरान कहीं भी वर्षा नहीं हुई. मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ 13 फरवरी और 16 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. वहीं 13 और 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि संभावित है.

Next Story
null