छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने का लिया निर्णय

Nilmani Pal
15 Aug 2025 3:35 PM IST
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने का लिया निर्णय
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में अब ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगा। कार्यालय की सभी फाइलों का अनुमोदन अधिकारी कंप्यूटर या लैपटॉप पर आनलाइन कर सकेंगे। इसकी घोषणा पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ, रोहित यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में की। उन्होंने डंगनिया स्थित मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया और सुरक्षा सैनिकों के मार्चपास्ट की सलामी ली।

डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासन ने मंत्रालय में ऑनलाइन फाइल अनुमोदित करने का सिस्टम बनाया है। यह बहुत सरल,प्रभावी और आसान है। इसे अब पॉवर कंपनी के सभी विभागों में भी अपनाया जाएगा।अधिकारी कहीं भी हों, फाइलों को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से निराकृत कर सकेंगे।इसमें समय या फिर भौतिक रूप से मोटी-मोटी फाइल लाने ले जाने की झंझट नहीं रहेगी। डॉ.यादव ने कहा कि पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी जल्द ही पुरानी सामग्रियों व दस्तावेजों केनिस्तारण के लिए मेनुअल बनाएगा, ताकि हम उन्हें डिजिटल करके सुरक्षित रखे और हमअपने ऑफिस को स्वच्छ और सुंदर बना सकें। सभी दफ्तरों में पुराने अनावश्यकदस्तावेज और कबाड़ के ढेर लगे रहे हैं, इनका निराकरण 2 अक्टूबर के पहले करना है।

इस मौके पर प्रबंध निदेशक एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला, भीम सिंह कंवर,निदेशक आरए पाठक, मुख्य अभियंता (मा.सं.) एएम परियल एवं मुख्य सुरक्षाअधिकारी विंग कमांडर ए श्रीनिवास राव विशेष रूप से उपस्थित थे।सतर्कता एवं सुरक्षा विभाग के सुरक्षा निरीक्षक प्रभुशरण सिंह एवं बैन्ड दल के ताराचंद बेन के नेतृत्व में परेड की प्रस्तुति दी गई। समारोह का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क)उमेश कुमार मिश्र ने किया।


Next Story
null