छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव सीएसपीडीसीएल अंतर्गत हुआ जन-जागरूकता व सेवा-उन्मुख कार्यक्रम
Shantanu Roy
31 Jan 2026 11:14 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जशपुर शहर एवं जशपुर ग्रामीण वितरण केंद्रों में जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, ऊर्जा संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा राज्य की विद्युत व्यवस्था में किए गए नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के उपयोग, स्मार्ट मीटर प्रणाली, विद्युत सुरक्षा उपायों एवं उपभोक्ता सेवा सुधार से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
जशपुर वितरण केंद्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव ने अपने संबोधन में कहा कि रजत महोत्सव केवल उत्सव भर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सस्ती, सुरक्षित एवं सतत विद्युत सेवा पहुँचाने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी विनोद पंडित, लुकमान खान, दिनेश कुमार त्रिपाठी, अविनाश खेस सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी, सभी वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





