छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस के DSP ने UPSC परीक्षा में मारी बाजी, IAS बनना तय

Nil dhankar
6 March 2026 3:55 PM IST
छत्तीसगढ़ पुलिस के DSP ने UPSC परीक्षा में मारी बाजी, IAS बनना तय
x

रायपुर। डीएसपी डायमंड सिंह धु्रव ने बड़ा जंप मारा है। यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने सफलता हासिल करते हुए 623वां रैंक लाया है। अनुसूचित जनजाति कोटे से उन्हें आईपीएस मिलना तय है। वैसे किस्मत अच्छी रही तो उन्हें आईएएस भी मिल सकता है।

डायमंड सिंह धु्रव छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं। पुलिस सेवा ज्वाईन करने के बाद उन्होंने उम्मीदें नहीं छोड़ीं। यूपीएससी की तैयारी करते रहे और आज जब रिजल्ट आया तो उनके घर और गांव में खुशियों की बहार आ गई। एकाएक उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उनके दोस्तों ने फोन कर जब बधाई दी तो वे आवाक रह गए। फिर बोले...थैंक्स गार्ड।

धमतरी के ग्राम परसवानी के होनहार मेधावी युवा डायमंड सिंह ध्रुव का 2024 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही डीएसपी पद पर चयन हुआ। डायमंड सिंह ध्रुव स्वर्गीय बलराम सिंह सूर्यवंशी व शिक्षिका अंबिका सूर्यवंशी के बेटे हैं।

Next Story
null