छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली गिरने से उड़े एक दर्जन से ज्यादा इंसुलेटर

jantaserishta.com
1 July 2021 11:08 PM IST
छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली गिरने से उड़े एक दर्जन से ज्यादा इंसुलेटर
x

demo pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरबा। चार दिन बाद गर्जना के साथ हुई तेज बारिश से सबस्टेशन व विद्युत खंभो में लगे एक दर्जन से ज्यादा इंसुटेलर उड़ गए। बारिश बंद होने के बाद वितरण विभाग के मैदानी अमले ने सुधार कार्य किया, तब तीन घंटे से अंधेरे में डूबा शहर में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

मामूली हवा, बारिश होने के साथ ही शहर में बिजली सप्लाई बंद होना आमबात हो गई है। इससे शहरवासी हलकान है। चार दिनों से बारिश नहीं होने पर उमस भरी तेज गर्मी से शहरवासी परेशान हो उठे थे। गुरूवार को शाम एकाएक मौसम ने करवट ली और आकाशीय बिजली चमकने व गर्जना के साथ तेज बारिश हुई और मौसम में नमी आई, पर इसका असर विद्युत वितरण विभाग पर पड़ा।

विभाग से जुड़े जानकारों का कहना है कि आकाशीय गर्जना की वजह से आधा दर्जन विद्युत खंभो के साथ ही तुलसीनगर सबस्टेशन में लगे इंसुलेटर उड़ गए। लगभग एक घंटा तक बारिश होते रही, इससे वितरण विभाग का मैदानी अमला सुधार में नहीं निकल सका। बारिश बंद होने के बाद बिजली चालू करने का प्रयास किया गया, तो झटके के साथ बिजली बंद हो गई।

इसके बदा मैदानी अमले ने विद्युत खंभों का सर्वे करने के साथ ही सुधार कार्य शुरू किया। जिन- जिन खंभों में इंसुलेटर उड़ गए थे, सुधार कार्य करने के बाद अमले ने सबस्टेशन का निरीक्षण किया, तब वहां भी कई इंसुलेटर उड़ गए थे।

उन्हें भी सुधारने के बाद रात सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। लगभग तीन घंटे तक सीएसईबी चौक स्थित गायत्री मंदिर से लेकर टीपी नगर व आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। शाम के वक्त बिजली बंद होने से व्यवसायियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा और व्यवसाय बाधित रहा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story