छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी

Nilmani Pal
18 Aug 2025 8:08 AM IST
छत्तीसगढ़ : झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी
x

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य इलाकों में बीते तीन दिनों से रात में जमकर बारिश हो रही है। रात में बारिश होने के चलते मौसम में ठंडक तो आ रही है, लेकिन दिन में भीषण धुप पड़ने के चलते लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि राज्य दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में रविवार रात को भी जमकर बारिश हुई है। वहीं अब मौसम विभाग का अनुमान है कि, आने वाले दिनों में एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बनने के कारण छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश हो सकती है। प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, कांकेर, जगदलपुर, अंबिकापुर समेत कई अन्य जिलों में 18 से 21 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है।


Next Story
null