छत्तीसगढ़

फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को आज मिली सौगात

Nil dhankar
22 Jun 2025 3:43 PM IST
फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को आज मिली सौगात
x

रायपुर। फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को आज अहम सौगात मिली है। सीएम साय ने कहा, आज नवा रायपुर के बंजारी में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय एवं केंद्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

यह ऐतिहासिक पहल न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लिए फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। यह संस्थान अत्याधुनिक तकनीकों से लैस कुशल फोरेंसिक विशेषज्ञों को तैयार करेगा, जो अपराध जांच को वैज्ञानिक, सटीक और पारदर्शी दृष्टिकोण से सशक्त बनाएंगे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , उपमुख्यमंत्री अरुण साव , विजय शर्मा , कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप , सांसद बृजमोहन अग्रवाल , विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story
null