छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी टकराने से बची

Nilmani Pal
29 Jun 2026 8:20 AM IST
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी टकराने से बची
x

रायपुर। कोटमी सोनार के समीप रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी एक ही पटरी पर आ गईं। वहीं रेलवे ने इस पर बयान जारी कर रूटीन प्रणाली बताते हुए लोगों को अफवाहों से दूर रहे की बात कही है।

दरसअल, कोटमी सोनार के समीप रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी एक ही पटरी पर आ गईं। व। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर आने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि रेलवे अधिकारियों की तत्परता से संभावित दुर्घटना टल गई।

रेल प्रशासन ने बताया कि, एक ट्रैक पर तीन से चार ट्रेनों का परिचालन 60 से 70 मीटर तक एक साथ किया जा सकता है। आटो सिग्नलिंग में एक ही ट्रैक पर मालगाड़ियां, यात्री गाड़ियों का परिचालन एक साथ शुरु कर दिया गया है। इस सिग्नल में ट्रेन परिचालन से किसी प्रकार के खतरे और दुर्घटना की आशंका नहीं है। रेल प्रशासन के इस आटोमैटिक सिग्नलिंग पर ट्रेनों के परिचालन पर कुछ लोग सोशल मीडिया में वीडियो डालकर भ्रांतियां फैलाने की कोशिश करते हुए यात्रियों को भयभीत करने का कार्य कर रहे हैं। रविवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाडी के एक ही पटरी पर आने का वीडियो डाला गया है। यह वीडियो कब का है,स्पष्ट नहीं है।

Next Story