छत्तीसगढ़

छग कांग्रेस का कोई फ्यूचर नहीं : अजय चंद्राकर

Nil dhankar
29 July 2026 2:35 PM IST
छग कांग्रेस का कोई फ्यूचर नहीं : अजय चंद्राकर
x

रायपुर। कांग्रेस की दिल्ली में प्रस्तावित बैठक से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है और उसमें कोई स्पंदन नहीं बचा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधते हुए चंद्राकर ने कहा कि वह अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं और “डूबते हुए आदमी” की तरह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री चंद्राकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं हैं और वह केवल छोटे-छोटे मामलों को बड़ा बनाकर पेश कर रही है। साथ ही E20 फ्यूल, भोरमदेव मंदिर विवाद, भाजपा कार्यकर्ताओं के इस्तीफे और कांग्रेस के आंतरिक पत्र समेत कई मुद्दों पर भी उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को घेरा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के E20 फ्यूल संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्राकर ने कहा कि वह अखबार पढ़कर मुद्दों पर जागरूक होते हैं और फिर बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस विषय में अदालत से अनुमति मिल चुकी है। उनके मुताबिक, कांग्रेस का राष्ट्रीय महत्व के विषयों से कोई सरोकार नहीं है और पार्टी केवल एक परिवार की ताजपोशी में लगी हुई है।

भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों पर अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और उसकी सोच सनातन विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस धार्मिक मुद्दों पर केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती है।


Next Story