छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Admin2
1 July 2021 3:07 PM IST
छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
x

फाइल फोटो 

रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश में कल कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका पश्चिमी उत्तर प्रदेश से असम तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 2 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Next Story