छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: व्यवसायी से 25 लाख की धोखाधड़ी, कोई और नहीं दोस्तों ने लगाया चूना

Nilmani Pal
26 July 2024 1:40 AM GMT
Chhattisgarh: व्यवसायी से 25 लाख की धोखाधड़ी, कोई और नहीं दोस्तों ने लगाया चूना
x
FIR दर्ज

बिलासपुर bilaspur news। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी businessman ने अपने साथियों को NGO एनजीओ में रकम निवेश करने पर मुनाफे का लालच दिया। उसने साथियों से रकम लेकर एनजीओ के संचालक को दे दी। एनजीओ के संचालक ने धोखाधड़ी की तो उसके खिलाफ जुर्म भी दर्ज कराया। बाद में साथियों को धोखा देते हुए एनजीओ संचालक से साठगांठ कर पूरी रकम हड़प ली। मामले की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी Fraud का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी मनीष कुमार ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उनके पहचान के व्यवसायी राजेश अग्रवाल ने बिहार में संचालित एनजीओ में 30 लाख रुपये लगाने पर तीन महीने में 10 लाख रुपये मुनाफे की बात कही थी। इस पर व्यवसायी मनीष कुमार ने अपने दोस्तों से रकम लेकर राजेश को दे दिया। राजेश ने रकम एनजीओ संचालक राजेश पाठक और उसके साथी रामाशीष कुमार व प्रकाश को दे दिए। एनजीओ संचालक और उसके साथियों ने धोखाधड़ी करते हुए रकम हड़प ली। इसकी जानकारी होने पर मनीष ने राजेश अग्रवाल को एफआइआर कराने कहा। राजेश के एफआइआर कराने पर एनजीओ संचालक उससे मिला। उसने राजेश अग्रवाल के खाते में पांच लाख रुपये जमा करा दिए।

इसी आधार पर राजेश अग्रवाल ने उसकी जमानत आवेदन पर कोई आपत्ति नहीं की। इसके बाद दूसरे आरोपित रामाशीष की गिरफ्तारी हुई। इस दौरान भी राजेश के खाते में 15 लाख रुपये और पांच लाख का चेक दिया गया। इसके बाद दूसरे आरोपित की जामनत भी मंजूर हो गई। इधर राजेश अग्रवाल आरोपित की जमानत नहीं होने की बात कहता रहा। न्यायालय की वेब कापी में हेरफेर कर मनीष को दिखाया। बाद में शंका होने पर मनीष ने वकीलों से संपर्क किया तो पूरा मामला सामने आ गया। उन्होंने राजेश अग्रवाल से अपने रुपये मांगे तो टालमटोल करने लगा। साथ ही रुपये जल्द लौटा देने लिखित इकरारनामा भी किया। इसके बाद वह रकम लौटाने अलग-अलग बहाने बना रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने राजेश अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Next Story