छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: पति की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, मामला संदिग्ध

Nil dhankar
31 July 2024 4:29 PM IST
Chhattisgarh: पति की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, मामला संदिग्ध
x
पढ़े पूरी खबर

रायगढ़ raigarh news । खरसिया में 35 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत के बाद 24 घंटे के अंदर पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मदनपुर के रहने वाले गजानंद श्रीवास की ये दूसरी पत्नी थी, दोनों शराब के आदी थे। मौत से पहले युवक ने नशे में अपनी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट की थी। उसके बाद जहर सेवन कर लिया, जिसकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। chhattisgarh

chhattisgarh news पुलिस पूछताछ में गजानंद की भाभी रुद्र कुमारी ने बताया कि गजानंद की पहली पत्नी 2-3 साल पहले अपने 3 बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। उसके बाद गजानंद शोभा निषाद को भगाकर ले आया था, पत्नी बनाकर रखा था। दोनों शराब पीने के आदी थे।

रुद्र कुमारी ने बताया कि सोमवार को जब वह काम से लौटकर वापस आई, तब देखा कि गजानंद ,शोभा निषाद के साथ डगड़ा कर रहा था। कुछ देर बाद गजानंद उल्टी करने लगा, तब उसे खरसिया अस्पताल ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान गजानंद की मौत हो गई। गजानंद की मौत के कुछ समय बाद ही उसकी दूसरी पत्नी शोभा निषाद के मौत की सूचना भी आई। महिला की संदिग्ध हालत में मौत के बाद खरसिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story