छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जंगली सूअरों को करंट देकर शिकार करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, अवैध शिकार प्रकरण मामले में हुई कार्रवाई

Apurva Srivastav
20 May 2021 10:05 PM IST
छत्तीसगढ़: जंगली सूअरों को करंट देकर शिकार करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, अवैध शिकार प्रकरण मामले में हुई कार्रवाई
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। वनमंडलाधिकारी महासमुंद पंकज राजपूत ने बताया कि 19 मई को वन परिक्षेत्र महासमुंद में झलप के पास कोलपदर में जंगली सूअर के अवैध शिकार के प्रकरण में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इन आरोपियों में कोलपदर निवासी चमार सिंह खड़िया, रातु सिंह कमार, गया राम ध्रुव, बुटिया विश्वकर्मा, परेदशी निषाद, साधुराम यादव, लोकेश यादव, कैलाश कुमार और हृदय राम साहू शामिल हैं।

आरोपियों ने कोलपदर में विद्युत तार तरंगित कर चार जंगली सूअर के शावकों का शिकार किया था। आरोपियों के पास से 557 मीटर जीआई तार लगभग 3.56 किलोग्राम, 31 खुटी, 1 तीर सहित शिकार में प्रयुक्त अन्य सामग्रियों को भी जब्त कर लिया गया है। वन विभाग आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।



Next Story