छत्तीसगढ़
सामुदायिक भवन सहित अन्य विकास कार्यों का छन्नी साहू ने किया भूमिपूजन
Gulabi Jagat
24 Sept 2023 12:22 PM IST

x
राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक छन्नी चंदू साहू विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास की नइ गाथा गढ़ रही हैं । विभिन्न ग्रामों में जनचौपाल के माध्यम से व् अपने जनसम्पर्क कार्यक्रमों के दौरान वो आम जनता के बीच पहुँच रही हैं और ग्रामीणों से चर्चा के दौरान सामने आने वाली मांगों पर त्वरित निर्णय लेते हुए विकास कार्य किये जा रहे हैं । शनिवार को विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने ग्राम तेंदूटोला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जिसकी लागत राशि 6.50 रुपये होगी । उन्होंने साहू समाज के सामुदायिक भवन में शेड निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी जिसका निर्माण 01.00 लाख रुपये की लागत से होगा । इस दौरान समाज के लोग व् ग्रामीण जन विधायक को अपने बीच पा कर उत्साहित हुए व् जोर शोर से उनका स्वागत सत्कार किया ।
अपने उद्बोधन के दौरान श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा की विधानसभा क्षेत्र में सड़क , नाली , पूल , पुलिया सहित बड़े संसाधनों के अलावा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विभिन्न समाजों व् आम जनता की छोटी से छोटी जरूरतों का भी ख़याल रखा है । उन्होंने कहा की सामुदायिक भवन , शेड व् अन्य विकास कार्य ग्रामीणों की सुविधाओं में इजाफा करने के उद्देश्य से किये जा रहे हैं । इन भवनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से आपसी जुड़ाव बढ़ता है व् समाज के लोगों में एक दुसरे के प्रति आपसी सद्भाव का प्रादुर्भाव होता है ।
छन्नी चंदू साहू ने आगे कहा की ग्रामीणों की सभी मांगों पर त्वरित निरनय ले कर विकास कार्यों को गति दी जा रही है और बड़े स्तर के कार्यों की स्वीकृति राज्य सरकार से ली जा रही है ताकि कहीं भी किसी भी प्रकार की असुविधा क्षेत्र की जनता को ना हो । भूमिपूजन के इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, सरपंच बिंदेश्वरी ललित साहू,पालन राज साहू, टोमन लाल, नोहर सिंह, हरि राम, उमराव मंडलोई, थनवरिन बाई, ओमिन बाई, सरपंच वेदेष्वरी साहू, पंच शिव कुमार, राधमेन्द्र शोरी ,बैसाखूराम, रोहित साहू, अनिता नेताम, खुमेन्द्र साहू, शशि बाई, चन्दन साहू,सनत साहू, ग्राम पटेल चंदन साहू, ग्राम प्रमुख हाकम सिंह, शत्रुहन रजक, हुमन साहू ,शत्रुहन रजक,राधेश्याम सोरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे ।
Tagsसामुदायिक भवन सहित अन्य विकास कार्योंछन्नी साहू ने किया भूमिपूजनसामुदायिक भवनविकास कार्योंछन्नी साहूभूमिपूजनOther development works including community buildingChhani Sahu performed Bhoomi PujanCommunity buildingdevelopment worksChhani SahuBhoomi Pujanआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबर
Next Story





