छत्तीसगढ़

क्रिसमस और नववर्ष को लेकर ढाबों में चेकिंग अभियान, दो प्रतिष्ठानों को मिला नोटिस

Shantanu Roy
24 Dec 2025 8:05 PM IST
क्रिसमस और नववर्ष को लेकर ढाबों में चेकिंग अभियान, दो प्रतिष्ठानों को मिला नोटिस
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। क्रिसमस पर्व और आगामी नववर्ष 2026 को ध्यान में रखते हुए महासमुंद जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेश तथा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन उमेश कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिले के प्रमुख ढाबों की सघन जांच अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई द्वारा क्रिसमस एवं नववर्ष के दौरान यात्रियों और आम नागरिकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए जिले के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रमुख मार्गों पर स्थित ढाबों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेसर्स शान-ए-पंजाब ढाबा (ग्राम कांपा), मेसर्स महाराजा ढाबा (एनएच-53, बिरकोनी) तथा मेसर्स द केसरिया ढाबा (ग्राम घोड़ारी) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ढाबों में किचन, स्टोरेज एरिया, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, कर्मचारियों की स्वच्छता, खाद्य लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की। जांच में मेसर्स शान-ए-पंजाब ढाबा एवं मेसर्स महाराजा ढाबा में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दोनों प्रतिष्ठानों के किचन और स्टोरेज क्षेत्र में पर्याप्त स्वच्छता व्यवस्था नहीं थी।

खाद्य सामग्री खुले में रखी गई थी और साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसके साथ ही इन दोनों ढाबों में आवश्यक अभिलेखों का समुचित संधारण भी नहीं पाया गया, जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत अनिवार्य है। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दोनों फर्मों को 15 दिवस के भीतर सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक सुधार नहीं किए गए, तो संबंधित ढाबों का लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है अथवा नियमानुसार प्रकरण तैयार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं निरीक्षण के दौरान मेसर्स द केसरिया ढाबा में स्वच्छता एवं व्यवस्थाएं अपेक्षाकृत संतोषजनक पाई गईं, हालांकि वहां भी कुछ बिंदुओं पर सुधार के सुझाव दिए गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भोजन करते समय स्वच्छता का ध्यान रखें और यदि कहीं खाद्य गुणवत्ता या साफ-सफाई को लेकर शिकायत हो, तो विभाग को तत्काल सूचित करें। अधिकारियों ने बताया कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से जिले में इस प्रकार की जांच कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Tagsमहासमुंद खबरढाबों की जांचखाद्य सुरक्षा अभियानक्रिसमस नववर्ष 2026फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशनमहासमुंद ढाबा निरीक्षणस्वच्छता जांचएनएच-53 ढाबेखाद्य लाइसेंस नोटिसछत्तीसगढ़ समाचारMahasamund NewsDhaba InspectionFood Safety CampaignChristmas New Year 2026Food and Drug AdministrationMahasamund Dhaba InspectionCleanliness CheckNH-53 DhabaFood License NoticeChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story