छत्तीसगढ़

20 रुपए में सस्ते भोजन रेल यात्रियों को, त्यौहार सीजन को देखते अच्छी पहल

Nil dhankar
29 Sept 2025 3:07 PM IST
20 रुपए में सस्ते भोजन रेल यात्रियों को, त्यौहार सीजन को देखते अच्छी पहल
x

बिलासपुर। त्यौहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने कई कदम उठाए हैं। यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा अनुभव दिलाने के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त फूड स्टॉल और ‘रेल नीर’ काउंटर लगाए गए हैं। यहां यात्रियों को स्वच्छ और सस्ते भोजन के साथ शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। भोजन 20 रुपये में तथा रेल नीर 15 रुपये में मिल रहा है।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिए मंडल ने प्रमुख स्टेशनों और यात्री गाड़ियों में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया है। वहीं, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के लिए आरपीएफ और वाणिज्य विभाग की संयुक्त टीम लगातार निगरानी कर रही हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि टिकटिंग व्यवस्था को आसान बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा दिया गया है। यात्री अब एम यूटीएस और रेल वन एप के जरिए बिना कतार में लगे ही प्लेटफॉर्म टिकट और अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इससे यात्रियों को समय की बचत और सुविधा दोनों मिल रही है।

उन्होंने कहा कि त्यौहारों में हमारा लक्ष्य है कि किसी भी यात्री को असुविधा न हो। किफायती भोजन काउंटर, डिजिटल टिकटिंग और अतिरिक्त सहायता कर्मियों की तैनाती जैसे कदम उठाकर हम यात्रियों को सुरक्षित और सहज यात्रा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Story
null