छत्तीसगढ़

चरण पादुका योजना का हुआ पुनः शुभारंभ, वीडियो

Nil dhankar
29 Jun 2025 5:24 PM IST
चरण पादुका योजना का हुआ पुनः शुभारंभ, वीडियो
x

भिलाई। सीएम साय ने आज दुर्ग के जामगांव में महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूता पहनाकर ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ किया। विष्णुदेव साय ने कहा, हमारे तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के स्वाभिमान और सुरक्षा का सम्मान करते है, प्रदेश के 12 लाख 40 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी का लाभ मिलेगा।

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों का राज्य की अर्थव्यवस्था और वनोपज आधारित आजीविका में अमूल्य योगदान है। ‘चरण पादुका योजना’ हमारे संकल्प पत्र "मोदी की गारंटी" का वादा था, जिसे हमने पूरा किया है।

चरण पादुका योजना के माध्यम से हम तेंदूपत्ता संग्राहकों के उस परिश्रम को नमन कर रहे हैं, जो जंगलों की पगडंडियों से होकर प्रदेश की समृद्धि तक पहुँचता है।


Next Story
null