छत्तीसगढ़

मंदिर हसौद में हो रहा बवाल, आरोपी के घर पर ग्रामीणों ने किया हमला

Nil dhankar
30 May 2026 5:07 PM IST
मंदिर हसौद में हो रहा बवाल, आरोपी के घर पर ग्रामीणों ने किया हमला
x

रायपुर। मंदिर हसौद क्षेत्र में हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव है। युवक की हत्या के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी के घर को तोड़ दिया और गाड़ी में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मंदिर हसौद पुलिस समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों को शांत रहने की अपील पुलिस द्वारा की जा रही है।

दरअसल, ये पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम पलौद का है। तोषक भारती की गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने तोषक भारती की हत्या कर दी। हत्या की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में हमला कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत करवाया। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

फिलहाल, पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो लोगों को पकड़ा है। साथ ही घटना को लेकर आगे की जांच कार्रवाई भी की जा रही है।

Next Story