छत्तीसगढ़
डिप्टी कलेक्टरों के प्रभार में फेरबदल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जारी किया आदेश
Shantanu Roy
3 Aug 2025 12:15 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज राजस्व अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। रायगढ़ जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार भगत को धरमजयगढ़ का नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं धरमजयगढ़ के एसडीएम धनराज मरकाम को जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है। उन्हें यहां पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर द्वय रेखा चंद्रा और प्रवीण कुमार भगत द्वारा संभाले जा रहे शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शासन द्वारा स्थानांतरण उपरांत डिप्टी कलेक्टर रेखा चंद्रा को मुंगेली और घरघोड़ा के एसडीएम डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर को सूरजपुर जिले के लिए भारमुक्त कर दिया गया है।
भू-अभिलेख के अधिकारियों को आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र बनाने की दी गई जिम्मेदारी
तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के सामूहिक हड़ताल में चले जाने के फलस्वरूप तहसीलों में छात्र छात्राओं के आय जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेदारी भू अभिलेख के अधिकारियों को दी गई है। कलेक्टर चतुर्वेदी के द्वारा इस बाबत जारी आदेश के अनुसार अधीक्षक भू अभिलेख प्रियंका राठिया को रायगढ़, पुसौर और खरसिया तहसील अंतर्गत प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आशा रानी खूंटे, अधीक्षक को घरघोड़ा और तमनार, दिव्या वैद्य, सहायक अधीक्षक को लैलूंगा और मुकडेगा तथा रूपलाल सिदार, सहायक अधीक्षक को धरमजयगढ़, छाल और कापू तहसील अंतर्गत आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी करने का जिम्मा दिया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





