छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खोघापानी में दिवंगत युवती को दी श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
2 Aug 2025 9:29 PM IST
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खोघापानी में दिवंगत युवती को दी श्रद्धांजलि
x
छग
Manendragarh. मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शनिवार को खोघापानी निवासी महेन्द्र यादव के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने यादव जी की सुपुत्री के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। मंत्री जायसवाल ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मां महामाया से प्रार्थना की।


मंत्री जायसवाल ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर दुःख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया और कहा कि परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति ईश्वर दे। उन्होंने कहा कि युवती का निधन समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है और उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने मंत्री के साथ मिलकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Next Story