छत्तीसगढ़

मनरेगा में बदलाव से ग्रामीण पलायन पर लगेगी प्रभावी रोक : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Nilmani Pal
25 Jan 2026 3:58 PM IST
मनरेगा में बदलाव से ग्रामीण पलायन पर लगेगी प्रभावी रोक : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
x

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 130वें एपिसोड को सुनने का अवसर मिला।

इस अवसर पर विकसित भारत जी-राम-जी (ग्रामीण आजीविका एवं रोजगार मिशन) विधेयक पर सार्थक चर्चा हुई। यह विधेयक “विकसित ग्राम–विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।इस योजना के माध्यम से अब गांवों में सड़क, स्कूल भवन, स्वास्थ्य केंद्र, नहर सहित सभी प्रकार के विकास कार्य किए जा सकेंगे। ग्रामीणों को 125 दिनों के रोजगार की सुनिश्चित व्यवस्था होगी, जबकि पहले मनरेगा के तहत सीमित कार्य ही संभव थे।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब ग्राम पंचायतें स्वयं प्राथमिकता तय कर अपनी विकास योजना बना सकेंगी। इससे गांवों का तेज़ी से विकास होगा, वे आत्मनिर्भर बनेंगे और ग्रामीण पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी। गांव समृद्ध होंगे तो शहरों पर दबाव भी कम होगा और छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहरों पर निर्भरता समाप्त होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में गांवों का कायाकल्प सुनिश्चित है। "मजबूत गांव - सशक्त भारत"

Next Story
null