छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज बारिश होने के आसार

Nilmani Pal
16 March 2026 6:36 AM IST
छत्तीसगढ़ में आज बारिश होने के आसार
x

रायपुर। मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ​लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 16 मार्च को एक-दो स्थानों पर 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा गरज चमक के साथ वज्रपात होने व हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, धमतरी, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा में हल्की बारिश होने और 30 से 40 की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिस कारण से तापमान में गिरावट होगी। इसके साथ ही सेंट्रल और साउथ छत्तीसगढ़ में गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने बताया कि अभी राज्य का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। बिलासपुर जिले का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियम पहुंच गया है। वहीं, अंबिकापुर का तापमान सबसे कम है। यहां बीते 24 घंटों में तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बस्तर संभाग में बारिश के अलर्ट और तेज हवाएं चलने के कारण राज्य के तापमान में गिरावट हो सकती है।

Next Story
null