छत्तीसगढ़

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली स्वीकृति, CM साय ने PM मोदी का जताया आभार

Nilmani Pal
17 Jun 2026 12:46 PM IST
चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली स्वीकृति, CM साय ने PM मोदी का जताया आभार
x

रायपुर। चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिली है, जिसके लिए CM साय ने PM मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आगे कहा, छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को नई गति देने वाले ₹755 करोड़ के चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार।

यह परियोजना न केवल कोयला परिवहन क्षमता को सुदृढ़ करेगी, बल्कि यात्री सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक विकास और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।


Next Story