छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम अरुण साव से मिले चेंबर के पदाधिकारी

Nilmani Pal
17 Jun 2025 5:46 PM IST
डिप्टी सीएम अरुण साव से मिले चेंबर के पदाधिकारी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक एवं भूतपूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, सलाहकार सरल मोदी के नेतृत्व में नगर प्रशासन मंत्री अरुण साव से आज मुलाकात की। चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने बताया कि डूमरतराई होलसेल मार्केट को पूर्ण रूप से फ्री होल्ड कर दिया गया है किंतु निगम थोक बाजार महादेव व्यापार संघ को फ्री होल्ड अभी तक नहीं किया गया है इसके लिए आज होलसेल मार्केट महादेव व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष तनेश आहूजा के नेतृत्व में आवेदन दिया गया। पंडरी कपड़ा मार्केट की दुकानों को नगर निगम के द्वारा कुछ दिन पूर्व सील कर दिया गया है जबकि बहुत सारे दुकानदारों के पिछली सरकार के द्वारा नियमितीकरण कर दिया गया है एवं शटर खोलने का उनके पास आदेश भी है इसके बावजूद भी नगर निगम उन दुकानों को सील कर दिया पंडरी कपड़ा मार्केट व्यापारी 50 वर्ष से ज्यादा इन दुकानों पर व्यापार कर रहे है पिछली सरकार में उनकी दुकानों पर सील किया गया था बाद में नियमित करवा दिया गया फिर उनकी दुकानों को खोला गया था।

चेंबर अध्यक्ष ने कहा की पंडरी कपड़ा मार्केट की दुकान का नियमितीकरण हो चुका है और पंडरी कपड़ा मार्केट की बहुत सी दुकानों को जो नई बनी है उन को भी परमिशन दी गई है पंडरी कपड़ा मार्केट के अध्यक्ष सरल मोदी रायपुर होलसेल एंड डीलर्स के कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने कहा की जो पंडरी कपड़ा मार्केट में पार्किंग की समस्या है और जो सिटी मॉल के लोग अंदर गाड़ी न खड़ी करके वहा स्थित रोड पर खड़ी करने के कारण समस्या होती है।

प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सब की बातें सुनने के बाद सबको आश्वासन दिया कि जल्दी ही निगम कमिश्नर से बात कर इस समस्या का समाधान करेंगे इस मौके पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के श्रीचंद सुंदरानी, सतीश थौरानी, सरल मोदी, निकेश बरडिया, राधाकिषन सुंदरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी , हरीश तोलानी, विजय बठेजा, पंडरी कपड़ा मार्केट तरुण बजाज, रवि इसवानी, रितेश वेद, जीतू मंगलानी, राहुल गोलछा, पारस पारेख व्यापारी मौजूद थे।

Next Story
null