छत्तीसगढ़

1 अप्रैल से पूरी तरह डिजिटल होगा चालान भुगतान

Nilmani Pal
20 March 2026 5:25 PM IST
1 अप्रैल से पूरी तरह डिजिटल होगा चालान भुगतान
x

दंतेवाड़ा। कार्यालय जिला कोषालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य शासन द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भौतिक चालान प्रणाली को समाप्त कर 01 अप्रैल 2026 से ई-चालान मॉड्यूल में ओटीसी (ओवर द काउंटर) सुविधा लागू की जा रही है।

इस नई व्यवस्था के तहत अब सभी चालान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किए जाएंगे। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों तथा चालान जमा करने वाले नागरिकों को ई-चालान प्रक्रिया से अवगत कराने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि नई प्रणाली का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस ओटीसी सुविधा के अंतर्गत ई-चालान पोर्टल पर चालान भरते समय उसका डेटा सीधे संबंधित बैंक को ऑनलाइन स्थानांतरित हो जाएगा। इससे बैंक स्तर पर पुनः चालान प्रविष्टि की आवश्यकता समाप्त होगी तथा त्रुटियों की संभावना भी कम हो जाएगी। नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और समय की भी बचत होगी।

Next Story