
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रिहाई होना तय हो गया है। कल ही कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुना दिया था लेकिन यह जानकारी सामने नहीं आयी थी कि किन शर्तों पर चैतन्य बघेल को रिहा किया जा रहा है। तो हम आपको बता दें कि चैतन्य बघेल को कई शर्तों के आधार पर रिहाई मिलेगी। पहली शर्त यह है कि उन्हें अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट को सौंपना पड़ेगा।
इसी के साथ अन्य शर्तों में केस से जुड़े किसी व्यक्ति को प्रलोभन या धमकी नहीं देंगे। साथ ही अगर मोबाइल नंबर या घर का पता बदला तो कोर्ट को बताना पड़ेगा। चैतन्य बघेल की रिहाई का आर्डर जेल पहुंच चुका है। डीजे कोर्ट से आर्डर लेकर वकील की टीम जेल पहुंची है। थोड़ी देर में अब जेल से रिहाई हो जाएगी।
इधर चैतन्य बघेल के जमानत पर सत्यमेव जयते के पोस्टर लगाए गए हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कवासी लखमा तो कब से जेल में बंद हैं, कवासी लखमा के लिए कभी क्यों पोस्टर नहीं लगा? कांग्रेस में परिवारवाद को लॉन्च कर बढ़ाया जाता है। कांग्रेस की विचारधारा ही परिवारवाद है। राम विचार नेताम ने कहा कि गिरफ्तारी तथ्यों और बयानों के आधार पर होती है।





