छत्तीसगढ़

1 दिसंबर से CGPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए भरे जाएंगे फॉर्म, नोटिफिकेशन जारी

Nilmani Pal
26 Nov 2025 2:06 PM IST
1 दिसंबर से CGPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए भरे जाएंगे फॉर्म, नोटिफिकेशन जारी
x

रायपुर। राज्य लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 22 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 विभागों के लिए कुल 238 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पीएससी करेगा। डिप्टी कलेक्टर के 14 पद और डीएसपी के लिए 28 पद की रिक्तियां जारी की गई है। सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार के हैं।

परीक्षा के लिए पीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.gov.in पर अभ्यर्थी 1 दिसंबर की दोपहर 12 से 30 दिसंबर 11.59 मिनट तक फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए यह परीक्षा फॉर्म निशुल्क भरे जाएंगे जबकि अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क देना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूर्ण करने की अपील की है।

ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार का कार्य 31 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे से 2 दिसंबर रात 11:59 तक निशुल्क किया जाएगा। 3 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे से 5 दिसंबर रात 11:59 तक के 500 रुपए शुल्क के साथ त्रुटि सुधार किया जा सकता।


Next Story
null