छत्तीसगढ़
CG: आपसी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, मोहल्ले में तनाव
Shantanu Roy
13 July 2025 8:41 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आपसी रंजिश के चलते हुए विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरहाभाठा मिनी बस्ती में हुई इस घटना में एक युवक सुमित बांधे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसके चलते पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
पुरानी रंजिश बनी विवाद की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही थी। रविवार दोपहर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और तभी एक पक्ष के युवक ने सुमित बांधे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल सुमित को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई विजय बांधे ने बताया कि झगड़ा पहले किसी और से हो रहा था, लेकिन जब सुमित घर से निकला तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
संदिग्ध हिरासत में, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें मारपीट की सूचना मिली थी, जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है कि इस घटना में कुल कितने लोग शामिल थे, हमला आकस्मिक था या योजनाबद्ध, और चाकू किसने चलाया। घटना के बाद से ही जरहाभाठा इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Tagsबिलासपुर चाकू मार हत्याजरहाभाठा मारपीट मामलासुमित बांधे की हत्यासिविल लाइन थाना खबरबिलासपुर आपसी रंजिशबिलासपुर क्राइम न्यूजचाकूबाजी में मौतबिलासपुर हत्या जांचबिलासपुर मोहल्ला विवादछत्तीसगढ़ क्राइम रिपोर्टBilaspur stabbing murderJarhabhatha assault casemurder of Sumit BandheCivil Line police station newsBilaspur mutual enmityBilaspur crime newsdeath in stabbingBilaspur murder investigationBilaspur mohalla disputeChhattisgarh crime reportछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





