छत्तीसगढ़
CG: युवती ने प्रेम संबंध के बाद नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंका, गिरफ्तार
Shantanu Roy
10 Feb 2025 10:31 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग में फिर एक बार नवजात शिशु से जुड़ा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां खुद मां ने अपने शिशु को जन्म के बाद बाहर फेक दिया । इधर बच्चे के नाजायज पिता ने ही शिशु को झाड़ियों में मिले होने की बात कहकर जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दो दिन पहले दो युवकों ने एक जिंदा नवजात शिशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने अस्पताल को बताया कि शिशु उन्हें रेलवे पटरी के करीब झाड़ियों में रोते हुए पड़ा मिला था। मोहन नगर पुलिस ने दोनों युवकों गुरुदर्शन सिंह संधू और यश साहू के बयान पर मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस के आला अधिकारी ने टीम बनाकर जांच शुरू की।वहीं इस मामले में दोनों ही युवकों पर संदेह होने पर पुलिस ने बारीकी से पूछताछ की। जिसके बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि, गुरुदर्शन सिंह का प्रेम संबंध एक युवती के साथ था। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई, लेकिन गुरुदर्शन सिंह पहले से ही शादीशुदा था, इस वजह से बह बच्चे को अपनाने में आनाकानी कर रहा था। वहीं युवती ने अपने ही घर पर ही बच्चे को जन्म दिया और नारफुल सहित खिड़की के बाहर फेक दिया था, लेकिन आरोपी गुरुदर्शन सिंह ने उस शिशु को उठाकर अपने साथी के साथ जिला अस्पताल पहुंच कर कहानी गढ़ने लगा। पुलिस ने युवती सहित दोनों युवकों के खिलाफ BNS की धारा 93 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarhchhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





