छत्तीसगढ़

रायपुर में हर्ष फायरिंग का LIVE वीडियो आया सामने

Shantanu Roy
10 Feb 2025 4:37 PM GMT
रायपुर में हर्ष फायरिंग का LIVE वीडियो आया सामने
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर में मेयर चुनाव के लिए मतदान से पहले फायरिंग हुई है। एक युवक ने विवाद के बाद हवाई फायरिंग की है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद गोली चलाई है। मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र के मटका लाइन का है। मिली जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाले का नाम तैफुद्दीन उर्फ टप्पू है। आरोपी ने चिकनी मंदिर के पास मोह. कलीम से विवाद के बाद देशी पिस्टल से 2 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने 2 आरोपियों से पिस्टल और खाली खोखा जब्त किया है।


दरअसल, 10 फरवरी की रात साढ़े 11 बजे गोलबाजार पुलिस को मुखबिर से फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस फौरन मटका लाइन पहुंची। जिस जगह पर गोली चलने की खबर मिली थी, पुलिस ने CCTV कैमरों को खंगाला। फुटेज में एक लड़का फायरिंग करता हुआ दिखा। इस दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज को आसपास के लोगों को दिखाकर पूछताछ की। लोगों ने बताया कि इसका नाम तैफउद्दीन उर्फ टप्पू (23) है, जो मौदहापारा निवासी है। पुलिस जब आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की, तो वह भाग गया।

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इसके बाद 10 फरवरी को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें तैफुद्दीन उर्फ टप्पू और मोह. कलीम शामिल है। SSP लाल उमेद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
Next Story