छत्तीसगढ़

CG: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 July 2025 12:30 AM IST
CG: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Paatan. पाटन। पाटन पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गीतांजली टंडन ने राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3 और चपरासी पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर ग्रामीणों से फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र और चरित्र सत्यापन दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने बताया कि ग्राम सिपकोना निवासी एमन बंजारे से आरोपी ने 2 लाख रुपये लिए थे। जबकि अन्य ग्रामीणों से भी इसी तरह ठगी की गई।


शिकायत के बाद 14 जुलाई को थाना पाटन में अपराध क्रमांक 134/2025 के तहत धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने पर धारा 467, 468, 471 भादवि को भी जोड़ा गया। आरोपी महिला घटना के बाद से फरार थी, जिसे 17 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की पहचान गीतांजली टंडन पिता लक्ष्मण निवासी धमना, थाना जामगांव आर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को भी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।
Tagsपाटन ठगी मामलाफर्जी नौकरी नियुक्ति पत्रमहिला आरोपी गिरफ्तारफर्जी दस्तावेज मामलाधारा 420467468471 IPCPatan Job Fraud CaseFake Appointment LetterWoman Accused ArrestedForgery and CheatingIPC Sections 420 467 468 471छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story