छत्तीसगढ़
रायपुर केंद्रीय जेल में दोबारा चाकूबाजी, गैंगवार का खुलासा
Shantanu Roy
17 July 2025 10:38 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर की केंद्रीय जेल में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं ने जेल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो दिन के भीतर दूसरी बार जेल में कैदियों के बीच गैंगवार की स्थिति देखने को मिली है। ताजा मामला गुरुवार को सामने आया, जब आशीष शिंदे और उसके एक साथी पर जेल के भीतर जानलेवा हमला किया गया। दोनों पर तीखे हथियार से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कैदियों को इलाज के लिए डॉ. अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
इससे पहले बुधवार को एक जेल प्रहरी (सिपाही) के साथ भी मारपीट की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्पष्ट है कि जेल के भीतर गिरोहों के बीच तनाव चरम पर है और गैंगवार की स्थिति बन चुकी है। सूत्रों के अनुसार, जेल में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, जिसकी वजह से लगातार हिंसक झड़पें हो रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले केंद्रीय जेल में इस प्रकार की घटनाएं जेल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल, जेल प्रशासन द्वारा घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है और हमला करने वाले कैदियों की पहचान की जा रही है। साथ ही, जेल में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की बात कही जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर जेल के भीतर जानलेवा हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार, दो कैदियों ने मिलकर शिंदे पर हमला किया। फिलहाल घायल शिंदे का डॉ. अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले की पृष्ठभूमि राजनीतिक और आपराधिक रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस हमले के पीछे धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में गिरफ्तार हो चुके कांग्रेस के एक अन्य नेता का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस ने इस पर अभी औपचारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन जांच की दिशा राजनीतिक दुश्मनी और गुटबाजी की ओर इशारा कर रही है।
बताया जा रहा है कि आशीष शिंदे पूर्व में फरार चल रहे केके श्रीवास्तव की मदद करने के मामले में जेल में बंद हैं। केके श्रीवास्तव को भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है, ऐसे में पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस के भीतर मचे गुटीय संघर्ष को फिर से उजागर कर दिया है। फिलहाल, पुलिस और जेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Tagsरायपुर केंद्रीय जेल चाकूबाजीगैंगवार जेल रायपुरआशीष शिंदे हमलाजेल हिंसा छत्तीसगढ़Raipur Central Jail knife attackprison gangwarAshish Shinde assaultedAmbedkar Hospitaljail violence Chhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





