
x
छग
Saktī. सक्ती। सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3800 बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामचरण कुर्रे (उम्र 47 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 11, बाराद्वार तथा रामखिलावन बरेठ (उम्र 31 वर्ष), निवासी पलाड़ीकला, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब, गांजा एवं जुए के खिलाफ जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल के नेतृत्व में यह रेड की गई। दिनांक 3 मई 2025 को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने ग्राम पलाड़ीकला एवं मुक्ताराजा में दबिश दी। दोनों स्थानों से आरोपीगणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल, सहायक उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक दिलसाय सोनवानी, गौतम तेन्दुलकर, रामकुमार यादव, जितेंद्र सिदार, टकेश्वर कटकवार और महिला आरक्षक सरिता हरवंश की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखने की बात कही है, जिससे जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





