छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

Shantanu Roy
3 May 2025 7:04 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
x
छग
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना तथा लद्दाख के प्रभारी तरुण चुग को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सांसद अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से चुग को बधाई देते हुए लिखा, “ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें।”


उन्होंने तरुण चुग को एक कुशल संगठनकर्ता बताते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। तरुण चुग भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक माने जाते हैं और उन्होंने विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Next Story