छत्तीसगढ़
CG: झूठी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
13 Jan 2026 9:52 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। झूठी शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में नाम बदलकर फरार हो गए आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए लुक-छिपकर रह रहा था, लेकिन सटीक सूचना के आधार पर जामुल पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के गीतपुरी से उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जामुल थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रार्थिया ने दिनांक 19 नवंबर 2025 को थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में प्रार्थिया ने बताया कि उसकी पुत्री की जान-पहचान रायपुर निवासी हेमंत अग्रवाल से थी। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झूठा भरोसा देकर अपने साथ पत्नी की तरह रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में जब पीड़िता आरोपी के साथ रहने से इनकार करने लगी, तो आरोपी ने उसे जबरदस्ती घर से उठाकर अपने साथ ले गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 918/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 115(2), 64(2)(एम), 138, 351(3) एवं 89 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी अपने निवास स्थान से फरार हो गया और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहा। जामुल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बलौदाबाजार जिले के गीतपुरी क्षेत्र में नाम बदलकर रह रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद जामुल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी हेमंत कुमार अग्रवाल को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी काफी समय से पहचान छिपाकर रह रहा था, लेकिन लगातार की जा रही पतासाजी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुनितराम सूर्यवंशी, आरक्षक शौकत खान एवं ललित साहू का विशेष योगदान रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने जामुल पुलिस की टीम की तत्परता और सजगता की सराहना की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर दुर्ग पुलिस पूरी तरह गंभीर है और इस तरह के मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsदुर्ग पुलिसजामुल थानाझूठी शादीदुष्कर्म मामलानाम बदलकर फरार आरोपीबलौदाबाजारहेमंत अग्रवाल गिरफ्तारीबीएनएस धाराएंन्यायिक रिमांडDurg PoliceJamul Police Stationfake marriagerape caseabsconding accused by changing nameBaloda BazarHemant Agarwal arrestedBNS sectionsjudicial remandछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





