छत्तीसगढ़

CG: जून माह के प्रथम थाना दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन

Shantanu Roy
4 Jun 2026 9:24 PM IST
CG: जून माह के प्रथम थाना दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन
x
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान
Khairagarh. खैरागढ़। जिला केसीजी पुलिस द्वारा जून माह के प्रथम थाना दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। थाना दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों, कोटवारों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दूरस्थ एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थानों में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याओं का त्वरित निराकरण हुआ, जिससे आमजन के चेहरों पर संतोष एवं प्रसन्नता का
वातावरण
देखा गया। जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में नियमित रूप से थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में 04 जून 2026 को जिले के समस्त थानों एवं चौकियों में जनता को आमंत्रित किया गया और उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों पर खुली चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी ने थाना ठेलकाडीह में उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं का समाधान किया। साथ ही साइबर अपराध, नवीन आपराधिक कानून, महिला एवं बाल सुरक्षा और यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवारा मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नागरिकों से मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई।

आमजन को बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। संदिग्ध मोबाइल नंबरों की शिकायत चक्षु (Chakshu) पोर्टल पर भी दर्ज कराई जा सकती है। थाना दिवस कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न थानों में जिम्मेदारी सौंपी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम थाना गंडई एवं मोहगांव में, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रदीप येरेवार थाना छुईखदान में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ आशारानी थाना खैरागढ़ में, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रमेश चंद्रा ओपी जालबांधा में, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ममता अली शर्मा थाना गातापार में तथा साइबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव थाना साल्हेवारा एवं बकरकट्टा में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आमजन, बैंक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार संघ के सदस्यों, ग्राम प्रमुखों और कोटवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उपस्थित नागरिकों ने अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, साइबर अपराध, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास धूम्रपान और आवारा मवेशियों से संबंधित समस्याएं उठाईं। शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण को
सुनिश्चित
करने के निर्देश भी दिए गए। थाना दिवस के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में शराबखोरी, नशाखोरी और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना, जागरूकता बढ़ाना और सूचना साझा करने के लिए प्रभावी मंच प्रदान करना है। यह कार्यक्रम सामान्यतः प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को जिले के सभी थाना एवं चौकियों में आयोजित किया जाएगा। केसीजी पुलिस के इस नवाचार की आमजन द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है।
Tagsखैरागढ़ थाना दिवसकेसीजी पुलिसजनसमस्याओं का समाधानसाइबर अपराध जागरूकतायातायात नियममहिला और बाल सुरक्षापुलिस और आमजन संवादपुलिसKhairagarh Police Station DayKCG PoliceSolution of Public ProblemsCyber ​​Crime AwarenessTraffic RulesWomen and Child SafetyPolice and Public DialoguePoliceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story