
x
छग
Raigarh. रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर शनिवार व रविवार को जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के तहत कुल 134 लीटर कच्ची महुआ शराब और 56 पाव देशी प्लेन शराब की जप्ती की गई है। पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई-
कोतरारोड थाना में आरोपी राज कुमार मुण्डा से 20 लीटर महुआ शराब (₹2,000) बरामद की गई।
जुटमिल थाना क्षेत्र में आरोपी जगतराम सतनामी के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹2,800) जब्त की गई।
भूपदेवपुर थाना में आरोपी योग प्रसाद राठिया से 10 लीटर महुआ शराब (₹1,000) बरामद हुई।
छाल थाना में आरोपी जयकिशन चौहान उर्फ जय से 6 लीटर महुआ शराब (₹600) जब्त की गई।
खरसिया थाना में दो अलग-अलग मामलों में आरोपी संजय कुमार डनसेना से 10 लीटर (₹2,000) और आरोपी दुष्यंत पटेल से भी 10 लीटर महुआ शराब (₹2,000) जब्त हुई।
पूंजीपथरा थाना में आरोपी राधेश्याम श्रीवास से 15 लीटर (₹1,500), आरोपी श्रवण कुमार उरांव से 6 लीटर (₹600), तथा आरोपिया करमेत भगत से 10 लीटर महुआ शराब (₹1,000) जब्त की गई।
चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में की गई तीन कार्रवाइयों में कुल 23 लीटर महुआ शराब और 56 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई।
सुकरू उरांव से 8 लीटर (₹800), शंकर सतनामी से 15 लीटर (₹3,000) महुआ शराब और परमेश्वर सतनामी से 56 पाव देशी प्लेन शराब (₹5,040) व तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (₹25,000) जब्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹30,040 रही। इन सभी मामलों में संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया। अभियान में थाना प्रभारियों के साथ उनके स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





