छत्तीसगढ़

"लहंगा ले देना गोल बाजार के" एलबम से छत्तीसगढ़ी मनोरंजन को मिलेगी नई उड़ान: जीवन साहू

Shantanu Roy
1 Jun 2025 6:47 PM IST
लहंगा ले देना गोल बाजार के एलबम से छत्तीसगढ़ी मनोरंजन को मिलेगी नई उड़ान: जीवन साहू
x
देखें INTERVIEW FULL VIDEO...
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोक-संगीत और मनोरंजन को नया आयाम देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनता से रिश्ता मीडिया हाउस ने वीडियो एलबम निर्माण के क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है। इस नई पहल की शुरुआत बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी वीडियो एलबम "लहंगा ले देना गोल बाजार के" के टीज़र लॉन्च के साथ हुई, जिसने सोशल मीडिया और छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। इस एलबम का निर्माण न केवल एक मनोरंजन परियोजना है, बल्कि यह
छत्तीसगढ़
के नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने का भी एक प्रयास है। आज जनता से रिश्ता के रायपुर कार्यालय में इस एलबम के लीड एक्टर जीवन साहू और डायरेक्टर रेहान खान ने विशेष प्रेस वार्ता में अपने अनुभव साझा किए और एलबम से जुड़ी कई अहम जानकारियां दीं।

रील से रियल पर्दे तक का सफर
लीड एक्टर जीवन साहू, जो सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स के माध्यम से युवाओं में लोकप्रियता बटोर चुके हैं, ने कहा कि यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने बताया, "इस एलबम में काम करने का मौका मुझे पप्पू फरिश्ता सर ने दिया, जिनकी वजह से मेरे टैलेंट को एक बड़ा मंच मिला। पहले मैं सिर्फ
इंस्टाग्राम
पर रील्स बनाता था, लेकिन अब इस एलबम के ज़रिए बड़े पर्दे पर आने का मौका मिला है, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।" जीवन ने आगे कहा कि यह एलबम न केवल उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उन सैकड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और एक मौका मिलने का इंतजार कर रहे हैं।


देखें लीड हीरो जीवन साहू के इंटरव्यू का फुल वीडियो

डायरेक्टर रेहान खान का निर्देशन में दमदार अनुभव
इस वीडियो एलबम के निर्देशक रेहान खान ने बताया कि "लहंगा ले देना गोल बाजार के" एक पारिवारिक और मनोरंजक छत्तीसगढ़ी गाना है जिसमें मस्ती, रोमांस, लोक संस्कृति और छत्तीसगढ़ी जनजीवन की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि एलबम को पूरी तरह छत्तीसगढ़ी स्वाद के साथ पेश किया गया है, ताकि दर्शक न केवल गीत का आनंद लें बल्कि अपनी संस्कृति से भी जुड़ाव महसूस करें। रेहान ने यह भी बताया कि एलबम की शूटिंग छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर की गई है, जिसमें गोल बाजार, पुरानी बस्ती और ग्रामीण अंचलों की लोकेशन्स को शामिल किया गया है। इससे गीत की कहानी में यथार्थता और लोकल फ्लेवर आता है, जो दर्शकों के दिल को छू जाएगा।

गाना वाला यूट्यूब चैनल के इस लिंक को क्लिक करें, लाइक, सब्स्क्राइब और बेल आइकॉन को प्रेस करें

https://www.youtube.com/watch?v=H0GGYkhjlaY&ab_channel=गानावाला



जल्द होगा एलबम का लॉन्च
टीज़र रिलीज के बाद अब दर्शकों को एलबम के पूरे वीडियो का बेसब्री से इंतजार है। निर्देशक ने जानकारी दी कि एलबम का ऑफिशियल लॉन्च आगामी सप्ताह में यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। जनता से रिश्ता के डिजिटल मीडिया नेटवर्क के माध्यम से इसे व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

गाना वाला यूट्यूब चैनल के इस लिंक को क्लिक करें, लाइक, सब्स्क्राइब और बेल आइकॉन को प्रेस करें

जनता से रिश्ता मीडिया हाउस की नई पहल
जनता से रिश्ता, जो अब तक समाचार और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित मीडिया हाउस के रूप में जाना जाता रहा है, ने वीडियो एलबम निर्माण में कदम रखकर यह साबित किया है कि वह छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को केवल खबरों के माध्यम से नहीं, बल्कि मंच और अवसर देकर भी प्रोत्साहित करेगा। मीडिया हाउस के प्रबंधन ने बताया कि यह केवल शुरुआत है। आने वाले समय में और भी छत्तीसगढ़ी गीत, डांस, शॉर्ट फिल्म और लोककला आधारित प्रोजेक्ट्स लाए जाएंगे। इसका उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और नए कलाकारों को मंच देना है।


स्थानीय कलाकारों को मिलेगा नया मंच
इस नई पहल से छत्तीसगढ़ के अनेक उभरते कलाकारों को उम्मीद की नई किरण मिली है। नृत्य, अभिनय, गायन और निर्देशन की दुनिया में प्रतिभाशाली युवक-युवतियों के लिए यह एलबम प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।समाप्ति पर जीवन साहू ने कहा: "मैं चाहता हूं कि हर युवा जो सोशल मीडिया पर काम कर रहा है, वह अपने टैलेंट पर भरोसा रखे। आज मुझे जो मंच मिला है, वह इस बात का प्रमाण है कि मेहनत और धैर्य से सबकुछ संभव है।" "लहंगा ले देना गोल बाजार के" सिर्फ एक वीडियो एलबम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी के सपनों और कला को पंख देने की एक शानदार शुरुआत है। दर्शकों को अब इस एलबम के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार है।

यूट्यूब चैनल "गाना वाला"
एलबम का निर्माण जनता से रिश्ता के प्रबंध संपादक पप्पू फ़रिश्ता द्वारा यूट्यूब चैनल "गाना वाला"। यह चैनल विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी, हिंदी, उड़िया, भोजपुरी और तेलुगू भाषाओं में संगीत और वीडियो एलबम निर्माण के लिए तैयार किया गया है। यह साझेदारी सिर्फ एक एलबम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रति माह विभिन्न भाषाओं में नए वीडियो एलबम्स को नियमित रूप से रिलीज़ किया जाएगा।


कलाकारों को मिलेगा मंच
गाना वाला चैनल का उद्देश्य न केवल संगीत प्रेमियों तक उत्कृष्ट कंटेंट पहुँचाना है, बल्कि नए और उभरते कलाकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और रील क्रिएटर्स को भी मंच देना है। पप्पू फरिश्ता ने कहा, "हमारी कोशिश है कि छत्तीसगढ़ और अन्य भाषाई क्षेत्रों के प्रतिभाशाली कलाकारों को एक ऐसा प्लेटफार्म दिया जाए जहाँ वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें और एक पहचान बना सकें।"

OTT और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर होगी रिलीज़
वीडियो एलबम्स को केवल यूट्यूब तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि यह सभी प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म, इंटरनेट स्ट्रीमिंग सेवाओं, और जनता से रिश्ता न्यूज़ वेबसाइट की वीडियो कैटेगरी में भी उपलब्ध रहेंगे। वेबसाइट की प्रति दिन 75 लाख यूज़र और 6 करोड़ व्यूअरशिप का लाभ इन वीडियो एलबम्स को मिलेगा, जिससे इन्हें एक बड़ा डिजिटल दर्शक वर्ग मिल सकेगा।

फिल्मी विरासत से प्रेरित
इस पहल की जड़ें पप्पू फरिश्ता के पारिवारिक फिल्मी इतिहास से भी जुड़ी हुई हैं। उनके चाचा स्वर्गीय जाफर फरिश्ता छत्तीसगढ़ की प्रथम फिल्म "कहि देबे संदेश" तथा "घर द्वार" जैसी फिल्मों के हीरो रह चुके हैं और मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय रहे हैं। उनके द्वारा निर्मित फिल्मों में "सौ दिन सास के", "बॉम्बे फोर ज़ीरो फाइव माइल्स", और "भागो भूत आया" जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, पप्पू फरिश्ता के पिता स्व. गुलाम अली फरिश्ता के फूफा स्व. ख्वाजा अहमद अब्बास, जो कि अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म के निर्माता और निर्देशक थे, इस परिवार को फिल्म निर्माण के लिए प्रेरित किया था।
जनता से रिश्ता मीडिया हाउस का यह कदम न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के विभिन्न भाषाई क्षेत्रों में उभरती प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देने का काम करेगा। “गोल बाजार का लहंगा” वीडियो एलबम इस पहल की पहली झलक है, जिसकी पूरी प्रस्तुति आने वाले दिनों में दर्शकों के सामने होगी। यह एक ऐसा उदाहरण बन सकता है जहां मीडिया हाउस मनोरंजन, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को एक साथ जोड़ते हुए डिजिटल क्रांति की ओर कदम बढ़ा रहा है।
Next Story
null