छत्तीसगढ़

CG: पेट्रोल पंप से लावारिस ऑडी और पजेरो वाहन को पुलिस ने किया जब्त

Shantanu Roy
8 July 2025 8:47 PM IST
CG: पेट्रोल पंप से लावारिस ऑडी और पजेरो वाहन को पुलिस ने किया जब्त
x
छग
Durg. दुर्ग। वैशाली नगर थाना पुलिस ने टाउन पेट्रोलिंग के दौरान गौरव पथ स्थित पेट्रोल पंप से दो लग्जरी वाहन (ऑडी और पजेरो) को लावारिस हालत में खड़े पाए जाने पर जप्त किया है। इन वाहनों को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जप्त कर थाना लाया गया है। प्रारंभिक जांच में इन वाहनों का कनेक्शन एक फरार आरोपी दीपक कुमार सिंह उर्फ दीपक नेपाली से सामने आया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जप्त वाहन क्रमांक
🔹 ऑडी – DL 1 CS 6642
🔹 पजेरो – DL 1 CQ 1303

पेट्रोल पंप में बिना किसी चालक या मालिक के लावारिस स्थिति में खड़े मिले। पेट्रोल पंप कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि शुभम यादव नामक व्यक्ति इन वाहनों में नियमित रूप से डीजल डलवाता था, और यह भी जानकारी मिली कि संभवतः यह वाहन फरार आरोपी दीपक कुमार सिंह उर्फ दीपक नेपाली द्वारा चलवाए जा रहे थे। फिलहाल वैशाली नगर थाना पुलिस द्वारा मामले की सूक्ष्म जांच की जा रही है और दोनों वाहनों के मालिकाना हक, दस्तावेज़ों की जांच के साथ-साथ इनका आपराधिक गतिविधियों से संबंध भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का मानना है कि यह मामला किसी बड़े नेटवर्क या आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जिसके चलते हर पहलु को गंभीरता से परखा जा रहा है।
Tagsदुर्ग लावारिस वाहन जब्तीऑडी पजेरो जब्तदीपक नेपाली मामलाDurg Police NewsVaishali Nagar CrimeLuxury Car Seized Chhattisgarhवाहन जब्ती समाचारफरार आरोपी दीपक कुमारShubham Yadav DieselCrime Network DurgDurg Unclaimed Vehicle SeizedAudi Pajero SeizedDeepak Nepali CaseVehicle Seized NewsAbsconding Accused Deepak Kumarछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story