छत्तीसगढ़
CG: जुआरियों के अड्डे पर पुलिस की रेड, 5 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
20 Oct 2025 8:42 PM IST

x
छग
Balod. बालोद। थाना बालोद पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम खपरी (मालीघोरी) में लगे जुआ के फड़ पर कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कुल 5090 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की है। यह कार्रवाई छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की गई। पुलिस निरीक्षक योगेश सिन्हा (प्र0आर0 क्र. 1732) के अनुसार, दिनांक 19.10.2025 को रात करीब 12.52 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खपरी (मालीघोरी) का मैदान स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही प्र0आर0 योगेश सिन्हा ने हमराह स्टाफ प्र0आर0 क्र. 1603, आर0 36,28,469,221,383 के साथ शासकीय वाहन CG 03 6418 लेकर पेट्रोलिंग और फड़ की जांच के लिए रवाना किया। पुलिस मौके पर पहुंची और गवाहों झमेश साहू और कामेश यादव को धारा 179 बीएनएसएस के नोटिस के तहत तलब किया। मुखबीर की सूचना के अनुसार घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस को देखकर कुछ जुआरियां भाग गए, लेकिन पांच आरोपी पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपी:
प्रकाशचंद देशमुख, पिता संतूराम देशमुख, उम्र 36 वर्ष, निवासी दुधली (मालीघोरी)
जय कुमार देशमुख, पिता नारायण सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी मालीघोरी
हीरालाल ठाकुर, पिता जोहर लाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी खपरी (मालीघोरी)
अतिश कुमार देवांगन, पिता गिरधारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी आमगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव
खोमेन्द्र सिंह ठाकुर, पिता रामेश्वर, उम्र 39 वर्ष, निवासी खपरी (मालीघोरी)
पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों की तलाशी ली। तलाशी में उनके पास और फड़ से कुल 5090 रुपये नगद मिले। इसके अलावा 52 पत्ती ताश और एक पीली प्लास्टिक की बोरी जिसमें अंबुजा सीमेंट लिखा हुआ था, भी जब्त की गई। जुआरियों ने मौके पर सक्षम जमानतदार पेश नहीं किया, इसलिए उन्हें अभिरक्षा में लिया गया। जप्ती और कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग ई-साक्ष्य एप्लीकेशन के माध्यम से की गई। पुलिस ने सभी गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक तैयार किया।
थाना बालोद के पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर की गई। आरोपीगण पर धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने बताया कि दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे किसी भी फड़ की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत रेड कर कार्रवाई करेगी। इस कार्रवाई से यह संदेश गया कि अवैध जुआ में शामिल लोग अब सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस सतर्क है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





