छत्तीसगढ़

CG पुलिस ने पंजाब से चोर को दबोचा, जगदलपुर में दिया था वारदात को अंजाम

Nil dhankar
17 May 2025 11:33 AM IST
CG पुलिस ने पंजाब से चोर को दबोचा, जगदलपुर में दिया था वारदात को अंजाम
x
छग

जगदलपुर। जगदलपुर में पल्ली नाका के पास स्थित एक सूने मकान से चोर ने करीब 5 लाख रुपए से ज्यादा के जेवरात की चोरी हुई। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम मंगल सिंह उर्फ मांगा (37) है। जो पंजाब में अमृतसर के ग्राम टोंग का रहने वाला है। ट्रक ड्राइविंग के काम से बस्तर आया हुआ था। कुछ दिन पहले पल्ली नाका के पास स्थित एक सूने मकान में रात के समय धावा बोल दिया। वारदात के 2 दिन पहले इसने रेकी की थी। इसके बाद चोरी करने घर में घुस गया। घर का ताला तोड़ा।

फिर अंदर कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ सोने के अलग-अलग आभूषण की चोरी कर लिया। वारदात के बाद से वह फरार हो गया था। वहीं जब मकान मालिक घर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ देखा। सोने के जेवरात पार थे। इसके बाद उन्होंने परपा थाना बहुत में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने FIR दर्ज की।

जांच शुरू की गई। इलाके में लगे CCTV कैमरे और साइबर सेल की मदद से पुलिस चोर तक पहुंच गई। वहीं SP के निर्देश के बाद जवानों की टीम को चोर को पकड़ने के लिए पंजाब भेजा गया। जहां अमृतसर के टोंग गांव में वह किराए के मकान में रह रहा था। उसके पास से चोरी के जेवरात बरामद किए गए। वहीं जवानों ने आरोपी को पकड़कर बस्तर लाया।

Next Story
null