
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जल संसाधन संभाग में 8.87 करोड़ रुपये के गबन के मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। मामले में जल संसाधन के तत्कालीन ईई, एकाउंटेंट सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी एवं गबन का अपराध दर्ज किया है। आरोपियों ने भू-अर्जन की राशि अवैधानिक तरीके से निजी खातों में ट्रांसफर कर राशि का गबन कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खाते में डेढ़ करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर-रामानुजगंज जल संसाधन संभाग 2 के पूर्व ईई संजय कुमार ग्रायकर के कार्यकाल में भू-अर्जन के लिए जमा राशि में से 8.87 करोड़ रुपये को निजी खातों में अवैधानिक तरीके से हस्तांतरित कर दिया गया। मामले में 17 मार्च 2023 को उक्त जल संसाधन विभाग के ईई एनसी सिंह ने रामानुजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने तत्कालीन EE संजय कुमार ग्रायकर, एकाउंटेंट मिथिलेश कुमार पांडेय, डाटा एंट्री ऑपरेटर संजीव कुमार सिंह एवं नीरज अभिषेक एक्का के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 409 व 120 बी के तहत अपराध दर्ज किया था। मामले में रामानुजगंज पुलिस द्वारा विभाग से मिले दस्तावेजों के आधार पर फर्मों को ट्रांसफर की गई राशि की जानकारी एकत्र की गई।
रामानुजगंज पुलिस ने मामले में एक आरोपी योगेश्वर स्वरुप भटनागर (74) को गिरफ्तार किया है। योगेश्वर स्वरूप भटनागर निवासी, गांधीनगर अंबिकापुर के निजी खाते में 1 करोड़ 56 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। एफआईआर दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि आरोपी योगेश्वर स्वरुप भटनागर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में ईई सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसमें कई बड़े ठेकेदारों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और अन्य आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





