छत्तीसगढ़

रायपुर में दिखा रमज़ान का चांद, कल से रखा जाएगा रोजा

Shantanu Roy
1 March 2025 7:01 PM IST
रायपुर में दिखा रमज़ान का चांद, कल से रखा जाएगा रोजा
x

ज़ाकिर घुरसेना

छग
Raipur. रायपुर(ज़ाकिर घुरसेना)रायपुर में आज चांद दिखने पर अल्लाह के इबादत के दिनों की शुरुआत कल से होगी. बैरनबाजार जामा मस्जिद के खतीबो इमाम अल्हाज हाफ़िज़ कारी डॉ. मोहम्मद इमरान अशरफी ने बताया कि रायपुर में भी चांद दिख गया है। आज से सभी मस्जिदों में तरावीह होगी एवं कल से पहला रोजा रखा जाएगा। इन पाक दिनों को अल्लाह की इबादत और आपस में भाईचारा और प्रेम से रहने की सीख मिलती है. इस त्योहार को सभी मुस्लिम बहुत ही प्यार से मनाते हैं, और अल्लाह से शांति और
बरकत
की दुआएं मांगते हैं. रमजान के पाक महीने में इस्लाम मजहब को मानने वाले लोग पूरे एक माह रोजा रखते हैं. रमजान महीने में मुसलमानों को रोजा रखना अनिवार्य होता है. इस्लाम धर्म के मुताबिक रमजान के पाक दिनों में अल्लाह की इबादत करने से अल्लाह प्रसन्न होते हैं. रमजान के दिनों को अल्लाह की इबादत के साथ आपस में प्रेम और मजहब के लिए समर्पण के तौर पर भी देखा जाता है. आज से विशेष नमाज़ तरावीह सभी मसाजिद में होगी। 8 बजकर 45 मिनट में ईशा की नमाज़ के बाद 9 बजे तरावीह की नमाज़ होगी जो 10 बजे मुकम्मल होगी। इफ़्तार और सेहरी का वक्त राजधानी रायपुर के लिए है दीगर मकामात में एक दो मिनट कम या ज़्यादा होगी।












इस्लाम धर्म की मान्यता के अनुसार, रमजान के दिनों में खुदा की इबादत से रहमत बरसती है. रमजान में चांद का दिखना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि चांद का दीदार होने के बाद ही पहला रोजा रखा जाता है. इस्लाम धर्म के अनुसार, क्योंकि इस महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरान शरीफ मिली थी. इसलिए इस पाक दिनों में लोग पूरा महीना रोजा रखते हैं. रोजा एक व्रत की तरह ही पूरे दिन के लिए रखा जाता है, लेकिन उसे रखने के कुछ जरूरी नियम होते हैं. जैसे रोजे में दिन के अंतराल में कुछ भी खाने पीने की इजाजत नहीं होती है. सूरज निकलने से लेकर सूरज ढलने तक रोजेदार ना पानी पीते हैं और ना ही कुछ खाते हैं. लेकिन शाम को अजान होते ही ये सभी बंदिशें खत्म हो जाती हैं. फिर रोजेदार कुछ भी खा सकते हैं जिसे इफ्तारी कहा जाता है.

रमजान का पाक महीना चांद नजर आते ही शुरू हो गया है. भारत में अब आज से रोजा रखा जाएगा.इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना रमजान, शाबान के बाद आता है. मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए इसका बेहद आध्यात्मिक महत्व है. रमजान के पवित्र महीने के दौरान 29-30 दिनों तक रोजा रखा जाता है. रमजान के इस पाक महीने पर लोग रोजा रखने के साथ-साथ इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी भी मांगते हैं. रमजान का पाक साफ़ माह शुरू हो गया है कल से मुस्लिम समाज के लोग रोजाना 29-30 दिनों तक रोजा रखते है। इस्लाम धर्म मे रमजान का महीना बहुत ही पाक महीना माना जाता है. पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं और खुदा की इबादत की जाती है. चांद दिखने के साथ ही रमजान का महीना शुरू हो जाता है. रमजान में हर दिन सहरी और इफ्तार का विशेष महत्व होता है. भारत में 02 मार्च से रमजान का पवित्र महीना आरंभ हो रहा है, इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पवित्र और खास माना जाता, रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम धर्म के लोग खुदा की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं.

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान साल का नौवां महीना होता है, रमजान के पूरे महीने के दिनों में लोग हर दिन रोजा रखते हैं और इस्लामी कलेंडर के दसवें महीने शव्वाल का चांद दिखाई देने पर शव्वाल की एक तारीख को खुदा का शुक्रिया करते हुए ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है. लोग सुबह सुबह नए नए कपड़े पहन कर खुशबू लगा कर ईदगाह में ईद की नमाज़ पढ़ने जाते हैं और ईद की नमाज़ के बाद एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद देते हैं. इस्लाम धर्म के अनुसार भारत में रमजान का महीना किस दिन से शुरू होगा यह चांद दिखाई देने के बाद ही तय होता है आम तौर पर जिस दिन सऊदी अरब के मक्का मदीना में चांद दिखाई देता है उसके अगले दिन भारत में चांद दिखाई देता है भारत और सऊदी अरब में चांद की तारीखों में एक दिन का अंतर आम तौर पर रहता है लेकिन कभी कभी दोनो जगह एक साथ भी चांद दिखाई दे जाता है. जिस जगह चांद जिस दिन दिखाई देता है वहां रमजान का पवित्र महीना उसी दिन से शुरू हो जाता है.

रमजान की विशेषता
रमज़ान में दुआ है कि अल्लाह आपका दिल नूर से रोशन करे और हर कदम में सफलता दे
इस रमजान की रातों की तहरीक आपके दिल को सुकून और तस्फी लाए. रमज़ान मुबारक!
अल्लाह आपके इस रमज़ान के रोजे कबूल करे और आपके जीवन में नई उम्मीदें जगाए
रमजान का ये मुबारक महीना आपकी ज़िंदगी को और बेहतर बनाए. अल्लाह आपकी दुआओं को सुनें।
रमजान के इस पवित्र महीने में अल्लाह आपको अपनी रहमत से नवाजे और आपके सभी सपने सच करे
इस रमज़ान में आपकी हर ख्वाहिश पूरी हो और आपके दिल को सुकून मिले
अल्लाह इस रमज़ान में आपके परिवार पर अपनी विशेष मेहरबानी करे
रमजान की पवित्रता आपके दिल को शांति और खुशियों से भर दे. अल्लाह आपको हमेशा अपनी रहमतों से घेरे
Next Story