छत्तीसगढ़
CG: कलेक्टर के निर्देश पर गोदाम का ताला तोड़ 264 क्विंटल धान जब्त
Shantanu Roy
3 Dec 2025 7:31 PM IST

x
छग
Mungeli. मुंगेली। मुंगेली जिले में अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने आविदा फूड ग्रेन्स, सारधा में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध धान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने गोदाम का ताला तोड़कर परिसर की तलाशी ली, जहां से 264 क्विंटल से अधिक अवैध धान बरामद किया गया। लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि जब्त धान दो वाहनों में भरा हुआ था। एक पिकअप और एक माजदा। इन वाहनों में कुल 661 बारदाने भरे हुए मिले। पूरे जब्त धान को विधि अनुसार कृषि उपज मंडी, लोरमी के सुपुर्द कर दिया गया है।
जब्त धान की अनुमानित बाजार कीमत 8 लाख 20 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। कार्रवाई के बाद जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना ने बताया कि कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद जिले में अवैध धान की खरीद-फरोख्त, भंडारण और परिवहन पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही जिलेभर में अवैध गतिविधियों की आशंका बढ़ जाती है, जिसे रोकने प्रशासन ने व्यापक रणनीति तैयार की है। उन्होंने बताया कि जिले की सीमाओं पर सख्त पहरा, चेक पोस्ट पर 24×7 निगरानी, और संदिग्ध वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है। कई टीमें रातभर गश्त कर रही हैं।
किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके। प्रशासन का लक्ष्य पारदर्शी, निष्पक्ष और नियंत्रित धान खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसके अलावा मंडी अधिनियम और खाद्य सुरक्षा कानूनों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक चेक पोस्टों पर भी विशेष दल तैनात किए गए हैं। ये दल रात्रि गश्त के दौरान संदेहास्पद ट्रांसपोर्ट, गाड़ी नंबर और धान परिवहन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। पकड़े जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है और आवश्यकतानुसार आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अवैध धान कारोबार पर बड़ा झटका माना जा रहा है। लगातार बढ़ती निगरानी और कलेक्टर की सख्त मॉनिटरिंग के बाद ऐसे प्रयासों पर रोक लगने की संभावना है।
Tagsमुंगेली कार्रवाईअवैध धान जब्तीकलेक्टर कुंदन कुमारसारधा गोदाम छापा264 क्विंटल धान661 बारदानालोरमी एसडीएम अजीत पुजारीकृषि उपज मंडी लोरमीजिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेनाअवैध धान भंडारणधान परिवहन रोकप्रशासन की सख्तीधान खरीदी निगरानीचेक पोस्ट चौकसीरात गश्तसंदिग्ध वाहन जांचमंडी अधिनियम कार्रवाईअवैध कारोबारजिला प्रशासन मुंगेलीखाद्य विभाग छापाराजस्व विभाग टीमसमर्थन मूल्य खरीदीधान कालाबाजारी रोकथामअलर्ट जारीपिकअप माजदा धान8 लाख धान कीमतसख्त कदमछत्तीसगढ़ धान खरीदीMungeli actionillegal paddy seizureCollector Kundan KumarSaradha godown raid264 quintals of paddy661 gunny bagsLormi SDM Ajit PujariKrishi Upaj Mandi LormiDistrict Food Officer Hulesh Dadsenaillegal paddy storagestoppage of paddy transportationstrictness of administrationpaddy purchase monitoringcheck post vigilancenight patrollingsuspicious vehicle checkingMandi Act actionillegal tradeDistrict Administration MungeliFood Department raidRevenue Department teamsupport price purchaseprevention of paddy black marketingalert issuedpickup Mazda paddy8 lakh paddy pricestrict actionChhattisgarh paddy purchaseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





