छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया चूना पत्थर पुनर्वर्गीकरण का महत्वपूर्ण मुद्दा
Shantanu Roy
3 Dec 2025 7:06 PM IST

x
छग
Raipur/New Delhi. रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ और देश के खनन क्षेत्र से जुड़े लाखों हितधारकों की समस्याओं को आवाज देने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में चूना पत्थर (लाइम स्टोन) के पुनर्वर्गीकरण, पंजीकरण, खनन योजनाओं की वैधता, जुर्मानों में राहत और लंबित रियायत आवेदनों के समाधान से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए। सांसद बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में खनन क्षेत्र को होने वाली संभावित परेशानियों को बेहद सार्थक तरीके से सामने रखा जिससे छोटे पट्टाधारकों को अनावश्यक दंड से बचाया जाए।
राज्य में खनिज आधारित उद्योगों पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े और लंबित रियायतें समयबद्ध तरीके से मंजूर हों। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने व्यापक आश्वासन दिया और एक ऐसी संक्रमणकालीन योजना (Transition Plan) की रूपरेखा प्रस्तुत की, जो छोटे पट्टाधारकों को तत्काल दंड और प्रशासनिक बाधाओं से बचाती है। सांसद बृजमोहन के प्रश्नों के जवाब में कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि चूना पत्थर को प्रमुख खनिज घोषित करने के बाद भी, लघु खनिज के रूप में पूर्व से कार्यरत पट्टाधारकों को 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण की राहत दी गई।
संक्रमण काल में भारतीय खान ब्यूरो में विवरण प्रस्तुत करने में आई व्यावहारिक चुनौतियों को देखते हुए जुर्माना न लगाने का बड़ा निर्णय लिया गया है जो सांसद बृजमोहन की सतत पैरवी का प्रतिफल है। 31 मार्च 2027 तक खान योजनाओं की वैधता पर स्पष्ट मार्गदर्शन जारी हुआ, जिससे देशभर के पट्टाधारकों को स्थिरता और सुरक्षा मिली। जहाँ-जहाँ राज्यों ने 10 अक्टूबर 2025 से पहले रियायत देने की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, वहां उनके अधिकारों को संरक्षित रखते हुए दो वर्ष की अतिरिक्त अवधि प्रदान की गई, ये राहत छोटे उद्यमों के लिए जीवनरेखा साबित होगी। देश के प्रमुख चूना पत्थर उत्पादक राज्यों की सूची जारी करते हुए, राज्यवार सक्रिय खदानों का विवरण सार्वजनिक हुआ यह एक पारदर्शी शासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
जनता की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाने वाले नेता
छत्तीसगढ़ सहित देश भर के खनन पट्टाधारकों, ट्रांसपोर्टरों, छोटे उद्योगों और स्थानीय रोजगार से जुड़े लाखों लोगों के हितों को संरक्षित करने में सांसद बृजमोहन की भूमिका अत्यंत निर्णायक रही है। उनकी गंभीर तैयारी, विषय पर गहरी पकड़ और निरंतर पैरवी ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे केवल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नहीं करते, बल्कि हितों की रक्षा करने वाले सच्चे जननायक हैं।
स्थानीय हितों को राष्ट्रीय नीति का आधार बनाने वाले सांसद बृजमोहन
सांसद बृजमोहन ने कहा है कि “नीतियां तभी प्रभावी होती हैं जब वे जमीनी वास्तविकताओं से जुड़ी हों।” उनकी इसी सोच के कारण छत्तीसगढ़ जैसे खनन-समृद्ध राज्य को इस निर्णय से व्यापक लाभ मिलने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनसेवक के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि सक्रियता, संवेदनशीलता और सार्थक पहल ही सार्थक जनसेवा की पहचान है।
Tagsछत्तीसगढ़खनन क्षेत्रलाइमस्टोनचूना पत्थरपुनर्वर्गीकरणलोकसभाबृजमोहन अग्रवालसांसद रायपुरखनन पंजीकरणखनन योजनाएंजुर्माने राहतरियायत आवेदनखनिज उद्योगछोटे पट्टाधारकसंक्रमणकालीन योजनाट्रांजिशन प्लानप्रशासनिक बाधाएंकोयला मंत्रीखान मंत्रीजी किशन रेड्डीप्रमुख खनिजलघु खनिजऑनलाइन पंजीकरण31 मार्च 2026खनन नीतिखनन समस्याएंहितधारकउद्योग प्रभावितखनिज नियमखनन छूटपट्टाधारक राहतरियायत मंजूरीसमयबद्ध स्वीकृतिखनन दंडकेंद्र सरकारसंसदीय प्रश्ननीति सुधारखनन विवादलाइमस्टोन उद्योगखनन वर्गीकरणखनन विनियमछत्तीसगढ़ उद्योगखनन समाधानलाइसेंसिंग प्रक्रियाखदान पट्टाखनिज संसाधनखदान संचालनखनन अनुमतिखदान योजना वैधताउद्योग संरक्षणखनन ढीलपेनल्टी राहतखनन पारदर्शिताकेंद्र आश्वासनमंत्रालय जवाबखनन प्रशासनलाइमस्टोन पट्टाउद्योग हितखनिज सुरक्षाChhattisgarhMining SectorLimestoneReclassificationLok SabhaBrijmohan AgrawalMP RaipurMining RegistrationMining SchemesPenalty ReliefConcession ApplicationMineral IndustrySmall LesseesTransition PlanAdministrative HurdlesCoal MinisterMines MinisterG Kishan ReddyMajor MineralsMinor MineralsOnline Registration31 March 2026Mining PolicyMining ProblemsStakeholdersIndustries AffectedMineral RulesMining ConcessionLeaseholder ReliefConcession ClearanceTime-Bound ApprovalMining PenaltiesCentral GovernmentParliament QuestionsPolicy ReformsMining DisputesLimestone IndustryMining ClassificationMining RegulationsChhattisgarh IndustriesMining SolutionsLicensing ProcessMine LeaseMineral ResourcesMine OperationsMining PermissionMine Plan ValidityIndustry ProtectionMining RelaxationMining TransparencyCentre AssurancesMinistry ReplyMining AdministrationLimestone LeaseIndustry InterestMineral Securityछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





