छत्तीसगढ़

CG NEWS : पानी सप्लाई ठप, ये इलाके होंगे प्रभावित

Nilmani Pal
29 Sep 2024 4:32 AM GMT
CG NEWS : पानी सप्लाई ठप, ये इलाके होंगे प्रभावित
x
पढ़े पूरी खबर

भिलाई bhilai news। अगर आप इस्पात नगरी भिलाई में रहते हैं तो यह आपके लिए ही है। आज शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। दरअसल, दुर्ग निगम क्षेत्र में राइजिंग के पाइपलाइन में लीकेज के चलते यह फैसला लिया है। इसमें आज सुधार किया जाएगा। यहीं वजह है कि शहर के कई वार्डों में आज पानी की किल्लत हो सकती है। दो दिन पहले लिए गए शटडाउन के निर्णय से भिलाई और रिसाली दोनों निगमों के लोग प्रभावित होंगे। हालांकि दावा किया जा रहा है कि इसे एक दिन में ठीक कर लिया जाएगा। chhattisgarh news

मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई के जलशोधन संयंत्र में शिवनाथ नदी से पानी लिया जाता है। इसकी पाइप लाइन पटेल चौक दुर्ग के पास बीएसएनएल आफिस के सामने लीकेज हो गई थी। वहां काफी अधिक मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है।

इसको ठीक करने के लिए पूरे नगर निगम भिलाई क्षेत्र में शड डाउन करने का निर्णय दो दिन पहले लिया गया था। इसके चलते सभी निगम वासियों को सूचना दी गई थी कि 29 और 30 सितम्बर को पानी की सप्लाई नहीं होगी। अब आज से इस सुधार का काम शुरू हो गया है। दावा किया जा रहा है कि इसे एक ही दिन में ठीक कर लिया जाएगा। इसके बाद पानी की सप्लाई दोबारा शुरू की जाएगी।


Next Story