छत्तीसगढ़

CG NEWS : 21 अगस्त तक बारिश होने की संभावना

Nil dhankar
19 Aug 2025 8:27 AM IST
CG NEWS : 21 अगस्त तक बारिश होने की संभावना
x

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य इलाकों में लगातार तीन रात बारिश होने के बाद फिर से मानसून की गतिविधियों पर रोक गई है। सोमवार को दिन भर मौसम की आंख-मिचोली चली। दिन में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई, लेकिन शाम होते तक मौसम का हाल जस का तस हो गया।

बारिश नहीं होने के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राज्य दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बना है और इसी के कारण प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, कांकेर, जगदलपुर, अंबिकापुर समेत कई अन्य जिलों में 21 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है।

Next Story
null