छत्तीसगढ़

CG NEWS: महासमुंद LPG घोटाले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
11 May 2026 10:43 PM IST
CG NEWS: महासमुंद LPG घोटाले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले में सामने आए करीब 1.5 करोड़ रुपये के LPG घोटाले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर 3 दिन की रिमांड पर लिया है, जहां उनसे लगातार पूछताछ जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि शासकीय संपत्ति का गबन करने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की साजिश इस घोटाले का हिस्सा थी। करीब 92 टन गैस की चोरी कर अवैध रूप से बिक्री की गई, जिससे लगभग 80 लाख रुपये का लेन-देन हुआ।
जांच के अनुसार इस रकम में से लगभग 50 लाख रुपये अजय यादव को, 20 लाख रुपये गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर को और 10 लाख रुपये व्यापारी मनीष चौधरी को मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस अब तक बड़ी नकद राशि बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस को तीनों आरोपियों की मुलाकात का CCTV फुटेज भी मिला है, जो मामले को और मजबूत करता है। वहीं रायपुर के व्यापारी मनीष चौधरी के यहां से कुछ घरेलू उपकरण और नकद राशि बरामद की गई है।
जांच के दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित आरोपियों के घरों पर छापेमारी भी की गई, जहां नकदी नहीं मिली लेकिन कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब इन दस्तावेजों के आधार पर पैसों के निवेश और लेन-देन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
Next Story