
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में जमीन सीमांकन के दौरान बड़ा विवाद हो गया। करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव में एक परिवार ने राजस्व निरीक्षक (RI) और हल्का पटवारी पर गलत नापजोख और रिश्वत लेकर सीमांकन करने का आरोप लगाया। इसी विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
परिवार के लोगों ने अधिकारियों की गाड़ी के सामने बाइक खड़ी कर रास्ता रोक दिया और उन्हें करीब 2 घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की की भी स्थिति बनी। घटना के दौरान एक सदस्य ने रस्सी लेकर सुसाइड की धमकी भी दी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पटवारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने 4 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उनका आरोप है कि RI और पटवारी ने कथित रूप से रिश्वत लेकर गलत सीमांकन किया है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और जमीन विवाद को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Next Story





