छत्तीसगढ़

CG NEWS : जुलाई में इस तारीख से अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

Nil dhankar
30 Jun 2025 9:31 AM IST
CG NEWS : जुलाई में इस तारीख से अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द
x
छग

रायगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा। यह सत्र 18 जुलाई तक चलेगा। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने इस अवधि में प्राप्त होने वाले तारांकित और अतारांकित विधानसभा प्रश्नों, स्थगन, शून्यकाल, आश्वासन, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका तथा लोक लेखा समिति से संबंधित पत्राचार या जानकारी पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों को निर्देशित किया है।

आदेश के मुताबिक वे इस विधानसभा सत्र के दौरान सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना न तो अवकाश पर रहेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने पर संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के साथ उनके कार्यालय प्रमुख भी जिम्मेदार होंगे।

Next Story
null